Gold-Silver Price Today: देशभर में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, जाने आज के ताजा भाव

pc-india tv hindi

इंटरनेट डेस्क। देश में सोने चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर देखा जा रहा है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज 19 मई को गोल्ड की कीमतों में कमी आई हैं। दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹710 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹660 सस्ता हुआ है।  आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है।

अब चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन दिल्ली में आज यह महंगी हुई है और इन दो दिनों में इसके भाव प्रति किग्रा ₹10,100 बढ़े हैं।  एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव ऊपर चढ़े हैं। इससे पहले लगातार तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹30,000 सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 महंगी होकर ₹2,90,100 के भाव में बिक रही है। 

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,56,360₹1,43,340₹1,17,310
मुंबई₹1,56,210₹1,43,190₹1,17,160
कोलकाता₹1,56,210₹1,43,190₹1,17,160
चेन्नई₹1,60,090₹1,47,490₹1,23,090
बेंगलुरु₹1,56,210₹1,43,190₹1,17,160
हैदराबाद₹1,56,210₹1,43,190₹1,17,160
लखनऊ₹1,56,360₹1,43,340₹1,17,310
पटना₹1,56,260₹1,43,240₹1,17,210
जयपुर₹1,56,360₹1,43,340₹1,17,310
अहमदाबाद ₹1,56,260₹1,43,240₹1,17,210