Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भावों में तेजी, चांदी एक बार फिर से 3 लाख के पार, सोना भी 1.61 लाख के स्तर को कर गया...
- byShiv
- 24 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। शादियों का सीजन चल रहा हैं, त्योहार जा चुके हैं, लेकिन सोने-चांदी के दाम आज भी आसमान को छू रहे है। लोग आभूषणों को खरीदने से पूर्व 10 बार सोच रहे है। बात 24 फरवरी, 2026 की करें तो आज के भी सोना-चांदी के भाव सामने आ चुके है। सर्राफा बाजार में हलचल तेज है क्योंकि 24 कैरेट सोना 1.61 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है, वहीं चांदी भी 3 लाख रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के पास पहुंच गई है।
बता दें कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका में नए टैरिफ नियमों के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की मांग बढ़ गई है। ऐसे में लगातार उतार चढ़ाव के बीच लोगों को सोना चांदी खरीदने के पहले सोचना पड़ रहा हैं तो जानते हैं आज के भाव।
आज का ताजा भाव
24 कैरेट सोना- 161,350 रुपये
22 कैरेट सोना- 147,900 रुपये
18 कैरेट सोना- 121,010 रुपये
चांदी (प्रति किलो) 300,000 रुपये
राजस्थान में सोने-चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति और स्थानीय मांग से प्रभावित होती हैं. होली और शादी के सीजन को देखते हुए खरीदारी बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है।
pc- parbhat khabar






