Gold-Silver Rate Today: सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी भी टूटी; जानें 15 सितंबर को अपने शहर का भाव
- byvarsha
- 15 Sep, 2026
PC: NAVBHARATLIVE
सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 15 सितंबर को वैश्विक बाजार में दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने के दाम बढ़े हैं वहीं चांदी के दाम में गिरावट आई है। MCX पर सोना चढ़कर करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के दाम गिरकर ₹2.32 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना खबर लिखे जाने तक दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 260 रुपए तक चढ़ा और कीमत ₹1,52,848 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी 489 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,32,457 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
दिल्ली-मुंबई समेत 10 शहरों के लेटेस्ट गोल्ड रेट
24 कैरट गोल्ड 10 ग्राम भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव सूची में दिया गया है-
| दिल्ली | 154230 | 141390 | 115710 |
| मुंबई | 154080 | 141240 | 115560 |
| कोलकाता | 154080 | 141240 | 115560 |
| चेन्नई | 154080 | 141240 | 118940 |
| बेंगलुरू | 154080 | 141240 | 115560 |
| हैदराबाद | 154080 | 141240 | 115560 |
| लखनऊ | 154230 | 141390 | 115710 |
| पटना | 154130 | 141290 | 115610 |
| जयपुर | 154230 | 141390 | 115710 |
| अहमदाबाद | 154130 | 141290 | 115610 |






