Gold-Silver Rate: देश सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, जाने आज की ताजा कीमतें

इंटरनेट डेस्क। देश में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक दिन के बाद आज गोल्ड की चमक बढ़ी है लेकिन इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी ने चांदी पर दबाव डाल दिया। गोल्ड की बात करें तो लगातार दूसरे दिन आज इसकी चमक बढ़ी है। एक दिन की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन आज 10 जून को गोल्ड महंगा हुआ है। 

इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1480 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1360 ऊपर चढ़ा है। इससे पहले 8 जून को 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1040 और 22 कैरट वाला ₹950 सस्ता हुआ था। 

चांदी का क्या भाव चल रहा
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। इससे पहले 8 जून को एक किलो चांदी ₹5 हजार सस्ती हुई थी और 7 जून की स्थिरता से पहले दो दिनों में एक किलो चांदी के भाव ₹15 हजार कम हुए थे। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,59,900 के भाव में बिक रही है।

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,53,320₹1,40,560₹1,15,030
मुंबई₹1,53,170₹1,40,410₹1,14,880
कोलकाता₹1,53,170₹1,40,410₹1,14,880
चेन्नई₹1,54,920₹1,42,010₹1,19,210
बेंगलुरु₹1,53,170₹1,40,410₹1,14,880
हैदराबाद₹1,53,170₹1,40,410₹1,14,880
लखनऊ₹1,53,320₹1,40,560₹1,15,030
पटना₹1,53,220₹1,40,460₹1,14,930
जयपुर₹1,53,320 ₹1,40,560₹1,15,030
अहमदाबाद₹1,53,220₹1,40,460₹1,14,930

pc-newsbytesapp.com