Gold-Silver Rate: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, आज जा रहे हैं खरीदारी को तो देख ले रेट

इंटरनेट डेस्क। देश में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बात करें आज के भाव की तो सर्राफा बाजार में 11 जून को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ान देखने को मिला। हाल के दिनों में तेज गिरावट के बाद आज बाजार में हल्की नरमी बनी हुई है।

क्या है गोल्ड का दाम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत  करीब ₹1.49 लाख से ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1.37 लाख से ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत भी ₹1.12 लाख के ऊपर बनी हुई है।

चांदी भी हुई नरम
वहीं अगर चांदी की बात करें तो इसका रेट भी स्थिरता के साथ हल्की गिरावट की ओर है। देश के कई बड़े शहरों में चांदी करीब ₹2.35 लाख से ₹2.47 लाख प्रति किलो के बीच बनी हुई है।

शहरसोना/10 ग्राम (24K)सोना/10 ग्राम (22K)सोना/10 ग्राम (18K)चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली₹146,410₹134,209₹109,808₹233,070
मुंबई₹146,670₹134,448₹110,003₹233,470
पटना₹146,590₹134,374₹109,943₹233,340
जयपुर₹146,650₹134,429₹109,988₹233,440
कानपुर146,800₹134,567₹110,100₹233,120
लखनऊ₹146,700₹134,475₹110,025₹233,530

pc- indianexpress.com