Good Luck: आप भी घर में लाकर रखें ये चीजें, बदलने लगेगी आपकी किस्मत

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई लोग खूब पैसा कमाते हैं और उसके साथ साथ मेहनत भी खूब करते हैं, लेकिन उनका लक कई बार साथ नहीं देता है। लेकिन आज हमको आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो बाजार में मिल जाते हैं, यह घर की सजावट को बढ़ाने के साथ-साथ किस्मत को भी चमकाते है। जी हां, ऐसे कई सारे मूर्तियां हैं जो गुडलक लेकर आते हैं। 

कछुआ
वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखने से धन की वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कछुआ भगवान विष्णु का भी रूप है, इसलिए कहते हैं जिस जगह कछुआ होता है, वहां मां लक्ष्मी का भी वास होता है। धन वृद्धि के लिए घर के ड्राइंग रूम में पूर्व और उत्तर दिशा में कछुए की स्थापना करनी चाहिए। 

हाथी की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार हाथी ऐश्वर्य का प्रतीक होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हाथी की प्रतिमा घर में रखना बहुत शुभ माना है। आप अपने घर में हाथी की पीतल या चांदी की मूर्ति रख सकते हैं।

गाय की मूर्ति
स्नातन धर्म में गाय को पूजा जाता है। वास्तु शास्त्र के नियमों की मानें तो घर में पीतल की बनी हुई गाय की मूर्ति रखना शुभ होता है। जिस दंपति को बच्चे की चाहत है तो उन्हें पीतल से बनी गाय की मूर्ति घर में रखनी चाहिए।

हंस के जोड़े
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार गेस्ट हाउस में हंस के जोड़ों की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे घर की आर्थिक स्थिति ठीक होती है। अगर शादीशुदा जोड़ों की रिश्तों में तनाव आ रहा है तो अपने बेडरूम में बत्तख के जोड़े की मूर्ति रख सकते हैं।

pc- herzindagi.com