Govardhan Puja 2024: जान ले आप भी गोवर्धन पूजा की सही विधि, इस तरह से करेंगे पूजा तो मिलेगा लाभ

इंटरनेट डेस्क। देशभर में गोवर्धन का पर्व आज मनाया जा रहा है। घर घर में गोवर्धन की पूजा की जा रही है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा में गौ धन यानी गायों की और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। तो जानते हैं गोवर्धन पूजा की विधि।

गोवर्धन पूजा विधि
आप इस दिन सुबह उठकर शरीर पर तेल की मालिश करें और उसके बाद स्नान करें। फिर, घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं, गोबर का गोवर्धन पर्वत, पास में ग्वाल-बाल और पेड़ पौधों की आकृति बनाएं, गोवर्धन पर्वत के बीचों बीच भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें. फिर, इन्हें अन्नकूट का भोग लगाएं। आखिरी में गोवर्धन पूजा की व्रत कथा सुने और सभी में प्रसाद वितरित करें।

कैसे लगाते हैं अन्नकूट का भोग?
पुराणों में भगवान वरुण और अग्नि की पूजा का विधान बताया गया है, इस दिन गायों का श्रृंगार करके उनकी आरती की जाती है और उन्हें फल, फूल, मिठाइयां इत्यादि खिलाई जाती हैं। इसके बाद गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है, और फिर इसके बाद फूल, धूप, दीप, आदि से उसकी पूजा की जाती है।

pc- punjabkesari.in