Government Jobs: भारतीय सेना में 381 पदों पर होगी भर्ती, ये अभ्यर्थी कर सकते हैंं आवेदन


इंटरनेट डेस्क। भारतीय सेना की तरफ से इंडियन आर्मी शॉर्ट सर्विस कमीशन के अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातक और भारतीय सशस्त्र बल रक्षा कर्मी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 21 फरवरी 2024 (दोपहर 3.00 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत 381 पदों पर भर्ती की जाएगी। 
 

ये है भर्ती का विवरण: 
शैक्षिक योग्यता: इंजीनियरिंग स्नातक और भारतीय सशस्त्र बल रक्षा कर्मी
पदों की संख्या: 381 पद
पदों का नाम: इंडियन आर्मी शॉर्ट सर्विस कमीशन के अनुदान
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 21 फरवरी 2024

आयु सीमा: आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखें। 
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें