Government of India: शहरवासियों को 25, ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर, मिलेगा अतिरिक्त केरोसिन भी
- byShiv
- 13 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल शिपिंग रुकने के बीच भारत सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर स्थिति साफ की है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि भारत रोजाना लगभग 55 लाख बैरल कच्चे तेल का उपयोग करता है और फिलहाल कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है। भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर देश है और घरेलू कच्चे तेल का उत्पादन भी लगभग 28 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है। एलपीजी की जरूरतों का करीब 60 प्रतिशत आयात के माध्यम से पूरा होता है, लेकिन फिलहाल इसकी आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। राज्यों को कमर्शियल गैस सिलेंडर और 48,000 लीटर केरोसिन मुहैया कराया जाएगा।
प्रेस वार्ता में ही सुजाता शर्मा ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को 45 दिनों में गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं, शहरवासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। शहवासियों के लिए 25 दिन की अवधि तय की गई है।
pc- tv9




