Government scheme: जान ले किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे सुभद्रा योजना के तहत 10000 रुपए, ये रही डिटेल

इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार देश की जनता के लिए कई लाभकारी योजना कल्याणकारी योजना लेकर आती है। सरकार की इन योजनाओं से देश के करोड़ों जरूरतमंद लोगों को फायदा होता है। ऐसे में कई योजनाएं प्रदेश की सरकारे भी चलाती है। इसी साल ओडिशा सरकार मे भी अपने प्रदेश की महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम है सुभद्रा योजना। जिसके तहत महिलाओं को साल में 10000 रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है। लेकिन आज जानेंगे की यह लाभ किन महिलाओं को नहीं मिलेगा।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
जानकारी के अनुसार सुभद्रा योजना में लाभ लेने के लिए ओडिशा सरकार ने कुछ पात्रता और नियम बनाए हैं। जो महिलाएं इन पात्रताओं को पूरा नहीं करतीं हैं. उन्हें योजना में लाभ नहीं मिलेगा।

क्या हैं पात्रता
अगर कोई महिला सरकारी नौकरी करती है तो उसे सुभद्रा योजना में लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा जो महिलाएं टैक्स देती हैं उन्हें भी लाभ नहीं मिलेगा। अगर कोई महिला पहले से ही किसी योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये की राशि का लाभ ले रही है तो फिर उसे सुभद्रा योजना के 10000 रुपये नहीं मिलेंगे।

pc- kisan tak