Government scheme: महिलाओं को मिलेेंगे इस योजना में 50 हजार रुपए, कर सकती हैं आप भी आवेदन

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार और प्रदेश की सरकारें महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के माध्यम से सरकारें महिलाओं का भी विशेष ध्यान रखती है। ऐसे में ओडिशा सरकार एक योजना ला रही है जिसका नाम सुभद्रा योजना है। यह योजना महिलाओं के लिए है। तो जानते हैं इसके बारे में। 

क्या है सभद्रा योजना?
इसके जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। ओडिशा सरकार के मुताबिक, लगभग एक करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। सुभद्रा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को होगी। इस योजना के तहत महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे और इस पैसे को 5-5 हजार रुपये की दो किस्तों में दिया जाएगा। पांच सालों तक चलने वाली इस योजना में महिलाओं को 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

कौन होगा पात्र?
जिन महिलाओं की उम्र 21 से 60 साल के बीच होगी, वे पात्र मानी जाएंगी
आवेदनकर्ता का ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है
जो महिलाएं सरकारी कर्मचारी हैं वे पात्र नहीं हैं

pc-villagesquare.in