Govind Namdev: एक्टर ने इंडस्ट्री की खोली पोल, सेट पर खाने को लेकर भी होता हैं...एक्टर के स्टेट्स से...
- byShiv
- 24 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। कई बड़े अभिनेताओं के साथ में काम कर चुके गोविंद नामदेव को कौन नहीं जानता। वो अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके है। हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे क्या होता है, सेट पर होने वाले भेदभाव पर उन्होंने अपनी राय रखी है। अपने अब तक के करियर में विरासत, ओह माई गॉड, कच्चे धागे और सिंघम रिटर्न जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर गोविंद नामदेव ने हिंदी फिल्मों के अलावा कई मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में जब गोविंद नामदेव से पूछा गया कि छोटे एक्टर बड़े स्टार्स से कोई सलाह लेते हैं या आपसे कोई सलाह लेता है। इसके जवाब में कहा कि वहां कोई ऐसा नहीं करता। सभी को लगता है कि ऐसा करेंगे तो लोगों को लगेगा कि उन्हें काम नहीं आता। खबरों की माने तो गोविंद नामदेव के अनुसार फिल्म ओह माय गॉड की शूटिंग के दौरान खाने की व्यवस्था में बदलाव को लेकर भी उन्होंने बात की।
अपनी बात आगे रखते हुए गोविंद ने कहा कि जिस एक्टर का जैसा स्टेट्स होता है, उसे वैसे ही ट्रीट किया जाता है। इतना ही नहीं लोगों के साथ खाने को लेकर भी भेदभाव किया जाता है, उनके सारे ऐशो आराम अलग होते हैं, बाकी एक्टर्स और टेक्नीशियन के लिए अलग एक जैसा खाना मिलता है। ये सब कुछ स्टारडम के हिसाब से देखा जाता है। लेकिन जब हम फिल्म ओह माय गॉड में काम कर रहे थे, उस दौरान अक्षय ने इस परंपरा को बदल दिया था। बता दें गोविंद नामदेव ने अपनी बातचीत में अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि ओह माय गॉड की शूटिंग के दौरान माहौल बिल्कुल अलग था। अक्षय ने साफ कह दिया था सभी के लिए एक जैसा खाना बनाया जाएगा।
pc- nationalheraldindia.com






