Govinda: अभिनेता ने परिवार और पर्सनल लाइफ को लेकर गलत जानकारी फैलाने वाले को दी चेतावनी, 100 करोड़ तक का कर सकते हैं...
- byShiv
- 24 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। उनके और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कलह चल रही है। इस बीच उनकी पत्नी सुनीतो गोविंदा पर कई गंभीर आरोप भी लगा चुकी हैं। इस बीच गोविंदा ने कड़ा रुख अपनाते हुए फेक और एआई कंटेंट को लेकर सख्त कदम उठाया है। अभिनेता ने अपने, अपने परिवार और पर्सनल लाइफ को लेकर गलत, भ्रामक और एआई जनरेटेड कंटेंट फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए लीगल नोटिस जारी किया है।
इस नोटिस में साफ किया गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अगर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भ्रामक अफवाहों और एआई कंटेंट फैलाया गया तो उनके खिलाफ मानहानि के तहत कदम उठाया जाएगा। एनआई के अनुसार, गोविंदा द्वारा जारी इस नोटिस में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, मीडिया संस्थान और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी गई है कि वे कोई भी ऐसा कंटेंट अपलोड, ब्रॉडकास्ट, पब्लिश या शेयर न करें जिससे गोविंदा या उनके परिवार की छवि को खराब करता है।
इसमें कहा गया है कि जो भी लोग इसमें जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई की जा सकती है और अभिनेता की ओर से उनकी और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए 100 करोड़ रुपये तक का हर्जाना मांगा जा सकता है।
pc- live mint






