Gujarat: प्यार में हुआ खूनी खेल! महिला हैड कांस्टेबल ने एएसआई को मार जला दिया कार के अंदर....दोनों के बीच था...

इंटरनेट डेस्क। गुजरात के अरवल्ली जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हैरान कर देगी। इस घटना ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है। जी हां यहां जली हुई अर्टिगा कार से मानव कंकाल मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस कांड का खुलासा हुआ तो पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। भीलोडा तालुका के पादरा गांव के पास हाथमती नदी के किनारे मिली जली हुई कार से साबरकांठा के चिठोडा पुलिस स्टेशन में तैनात एसआई अश्विनभाई ताबियाड के मानव अवशेष मिले थे। 

प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड में पुलिस विभाग में ही तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल समेत चार संदिग्ध आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को कार में रखकर आग लगा दी गई, ताकि सबूतों को नष्ट किया जा सके। जली हुई कार से मिले मानव अवशेषों की पहचान 45 वर्षीय अश्विनभाई ताबियाड के रूप में हुई थी। अश्विनभाई साबरकांठा जिले के चिठोडा पुलिस स्टेशन में एएसआई के पद पर तैनात थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड में पुलिस विभाग में ही तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल की संलिप्तता भी सामने आई है।

कर दिया आग के हवाले
बताया गया कि मृतक अश्विनभाई और चिठोडा पुलिस स्टेशन में ही तैनात हेड कांस्टेबल अल्फा पिछले करीब पांच महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। चिठोडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित अल्फा के किराए के मकान में ही हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप है। आरोप है कि 8 तारीख की रात हत्या करने के बाद 9 तारीख की रात आरोपी अल्फा, उसके भाई, दो अन्य चचेरे भाइयों और एक परिचित मनोज समेत चार लोगों ने मिलकर मृतक अश्विनभाई के शव को उनकी ही अर्टिगा कार में रखा। इसके बाद सुनसान जगह तलाशकर कार पर पेट्रोल छिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया।

pc- aaj tak