Gujarat: पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ने पतंग महोत्सव में उड़ाई पतंग, दोनों के बीच हुई कई मुद्दों पर बात

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया। मोदी के साथ उत्सव में मर्ज ने भी पतंग उड़ाई और गुजरात व भारत की पुरातन कला एवं संस्कृति को करीब से देखकर अभिभूत हो गए। जानकारी के अनुसार पतंग महोत्सव में भारत समेत दुनिया के 50 देशों के पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं।

दो दिन की हैं यात्रा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए जर्मन चांसलर मर्ज प्रधानमंत्री मोदी के साथ रिवरफ्रंट पर पहुंचे जहां देश-विदेश के पतंगबाजों ने रंगबिरंगी पतंगों से उनका स्वागत किया। दोनों नेता खुली जीप में घूमकर पतंगबाजों से मिले।

14 जनवरी तक चलेगा पतंग महोत्सव
मर्ज को गुजरात की कला-संस्कृति के दर्शन कराने के लिए रिवरफ्रंट पर ही हेरीटेज हवेली व अहमदाबाद के पोल्स तैयार किए गए थे। प्राचीन घरों के बाहर बनने वाले चबूतरे पर बैठकर मर्ज ने यहां की जीवनशैली को करीब से महसूस किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उनके साथ मौजूद रहे। पतंग महोत्सव 14 जनवरी तक चलेगा। पतंग महोत्सव में भारत के विविध राज्यों के 936 और 50 देशों के 135 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज शामिल हुए हैं।

pc- lokmatnews.in