Gujarat: वडोदरा में एक बार फिर बोले पीएम मोदी 'नाराज फूफा' को मिला फ्रेट कॉरिडोर की आलोचना करने का काम

इंटरनेट डेस्क। गुजरात के वडोदरा में पीएम मोदी ने मंगलवार को कई योजनाओं का शिलान्यास किया और जेन जी के साथ भी संवाद किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी को सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचे हैं। कार्यक्रम में 35,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, थोड़ी देर पहले यहां देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इस विकास पर्व में आप सभी ने जिस सेवाभाव से पूरे वडोदरा शहर में स्वच्छता से स्वागत अभियान चलाया है, इसके लिए मैं वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनकी सराहना करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तेजी से विकसित होते भारत की जीवनरेखा है। इसने भारत के ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर का कायाकल्प कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इस बात का साक्षी है कि बीते 12 साल में देश की काम करने की संस्कृति कैसे बदली है। इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 2004 में विचार शुरू हुआ था। 2006 में इस काम को करने के लिए एक विशेष कंपनी बनाई गई और फिर 2014 तक फाइलें ही यहां से वहां होती रही। दुर्भाग्य देखिए कि इन फाइलों को भी कोई डेडिकेटेड कॉरिडोर नसीब नहीं हुआ। फाइलें अटकती थी, लटकती थी, भटकती थी। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद जब आपके आशीर्वाद से मैं दिल्ली पहुंचा और वहां पहुंचते ही हमने इसको गति देने का प्रारंभ कर दिया। 2,800 किमी के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम आज पूरा करके दिखाया है।

पीएम मोदी ने कहा, फ्रेट कॉरिडोर से किसानों को जबरदस्त फायदा हुआ। ये फ्रेट कॉरिडोर एक और वजह से कमाल का है। हाल ही में मुंबई से वडोदरा तक डबल स्टैक कंटेनर मालगाड़ी का संचालन किया गया है। इस मालगाड़ी के चलने से एक बार में ही 250 से अधिक ट्रकों के बराबर का सामान मुंबई से वडोदरा चला आया। अब ये जो नाराज फूफा जी हैं, वो चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा, ट्रक कहा जाएंगे, उनका क्या होगा? अब इन फूफा जी को काम मिल गया है।

pc- x.com