Gupt Navratri 2025: जाने कब से शुरू होने जा रही हैं गुप्त नवरात्रि, क्या रहेगा कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 24 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है, साल में कुल चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें दो सार्वजनिक (शारदीय और चैत्र) और दो गुप्त नवरात्रियां होती हैं। फिलहाल गुप्त नवरात्रि की शुरूआत होने जा रही है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की साधना गोपनीय तरीके से की जाती है, इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार को होगी। तो जानते हैं कि इस वर्ष गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रही है।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रही है
साल 2025 में आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 26 जून, गुरुवार से हो रही है और इसका समापन 4 जुलाई, शुक्रवार को होगा। इस बार नवरात्रि का पर्व पूरे 9 दिनों तक मनाया जाएगा।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
गुप्त नवरात्रि की शुरुआत प्रतिपदा तिथि से हो रही है, जो इस बार विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। यह योग सुबह 8.46 बजे से लेकर अगले दिन 27 जून को सुबह 5.31 बजे तक रहेगा।
कैसें करें पूजा
नवरात्रि की पूजा विधि विशेष रूप से अनुशासित और श्रद्धा से की जाती है, सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके शुद्ध हो जाएं। पूजा की सभी आवश्यक सामग्रियों को एकत्र करें। मां दुर्गा की प्रतिमा को लाल वस्त्र से सजाएं, एक मिट्टी के पात्र में जौ (चने) के बीज बोकर उसे पूजा स्थल पर रखें।
कलश स्थापना विधि
शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करें,
सबसे पहले कलश को गंगाजल से भरें
इसके मुख पर आम की पत्तियां लगाएं और ऊपर नारियल रखें
फिर कलश को लाल कपड़े में लपेटें और कलावे से बांधें
अब इस कलश को जौ वाले मिट्टी के पात्र के पास रखें
pc- sudarshannews.in