Guru Purnima: 21 जुलाई को मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा, बन रहे दुर्लभ संयोग, मिलेगा आपको भी....
- byShiv
- 17 Jul, 2024

इंटरनेट डेस्क। गुरू पूर्णिमा का महापर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा। यह पर्व आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को आता हैं और हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन महाभारत के रचयिता महान ऋषि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। जिसके चलते इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सभी लोग अपने गुरू की पूजा करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते है।
जाने पूर्णिमा तिथि के बारे में
जानकारी के अनुसार हिंदू पंचांग में इस साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 20 जुलाई शनिवार को शाम 05. 59 बजे पर शुरू होगी जबकि समापन अगले दिन 21 जुलाई, 2024 दिन रविवार को दोपहर 03. 46 बजे होगी। उदयातिथि को देखते हुए गुरु पूर्णिमा का पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा।
बन रहा दुर्लभ संयोग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बार आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है। दरअसल, इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, इसका समापन मध्य रात्रि 12 बजकर 14 मिनट पर होगा। इसके साथ ही उत्तराषाढ नक्षत्र भोर से लेकर मध्य रात्रि 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। साथ ही श्रवण नक्षत्र और प्रीति योग का भी निर्माण होगा। प्रीति योग जिसे प्रेम योग भी कहा जाता है जो सुविधा और सकारात्मक का प्रतीक होता है। प्रीति योग का प्रमुख ग्रह बुध माना जाता है. यह योग 14 योगों में से एक होता है जिन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है।
pc- amar ujala