Guruvar ke upay: गुरूवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए आपको इन चीजों का दान, उठानी पड़ सकती हैं कई तरह की...

इंटरनेट डेस्क। दान करना बहुत ही शुभ बताया गया हैं, आप भी दान करते होंगे और करना भी चाहिए। लेकिन क्या आपको एक बात का पता हैं की गुरूवार के दिन आपको किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। अगर नहीं तो फिर आज हम आपको यह बताएंगे की आपको गुरूवार को किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। वैसे गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और वृहस्पति यानी जूपिटर ग्रह से संबंध रखता है। 

गुरुवार को नहीं करें इन चीजों का दान
गुरुवार के दिन कुछ चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस लिस्ट में काले रंग के कपड़े, काली दाल, लोहे के सामान, चावल और सरसों के तेल आते हैं। इनका दान करने से शुक्र और शनि जैसे शक्तिशाली ग्रह प्रभावित होते हैं और इसका नुकसान हमें उठाना पड़ता हैं। 

गुरुवार को करें इन चीजों का दान
मान्यता के हिसाब से गुरुवार को हमेशा पीली चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन पीली चीजों का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन मंदिर जाकर जरूरतमंदों को पीले रंग की दाल, हल्दी, पीले रंग के वस्त्र या फिर पीले रंग वाली मिठाई देना चाहिए।

pc- jagran.com