Gyanesh Kumar: आरोपों के बीच सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर, एक जगह बैठकर हुई पूरी...
- byShiv
- 28 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों के बीच में चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त डॉक्टर सुखबीर सिंह संधू और डॉक्टर विवेक जोशी ने एक साथ चाय पी। लंबे समय के बाद तीनों ने एक साथ बैठकर हलकी-फुलकी गुफ्तगू की। सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तनावपूर्ण चल रहे आयोग के माहौल में यह लम्हा शनिवार दोपहर तीन बजे आयोग की मीटिंग खत्म होने के बाद उस वक्त आया जब खुद सीईसी कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को अपने ऑफिस रूम में चाय पर बुलाया।
तीनों आयुक्तों के बीच बनी सहमति
सूत्रों का कहना है कि तीनों आयुक्तों के बीच प्रतिक्रिया सामान्य दिखाई दीं। लेकिन लगता है कि अभी भी चुनाव आयुक्त जोशी की तुलना में संधू की नाराजगी दूर होने में शायद अभी कुछ वक्त लगेगा। लेकिन, इतना जरूर है कि काफी मुद्दों पर अब तीनों में सहमति बनी है। सूत्रों ने यह भी बताया कि उभरे इस विवाद को देखते हुए अब आयोग भविष्य में इस तरह का फिर से कोई बखेड़ा खड़ा होना नहीं चाहता है।
अब सर्वसम्मति से उठाए जाएंगे कदम
इसके लिए भविष्य में जो भी कदम उठाए जाएंगे वह सर्वसम्मति से ही उठाए जाएंगे। इसमें कहीं कोई गैप नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए शनिवार को हुई आयोग की बैठक से पहले दोनों आयुक्तों को एजेंडा भेजने के रूप में यह करना शुरू भी कर दिया गया है। ताकि फिर से कोई विवाद पैदा ना हो।
pc- BBC



