Hair Care Tips: बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है गुड़हल का तेल है, उपयोग करने से मिलेंगे ये फायदे

इंटरनेट डेस्क। आज के समय लोगों को बोलों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बालों का झड़ना, धीमी ग्रोथ, ड्राइनेस और समय से पहले सफेद होना तो बालों से जुड़ी आम परेशानी बन चुकी है। आज हम आपको एक तेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बालों की सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी है।

 ये गुड़हल का तेल है जो बालों के लिए वरदान से कम नहीं है। गुड़हल के फूल और पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लाभकारी होता है। इसे बनाने के लिए ताजे गुड़हल के 6-7 फूल और कुछ पत्तियां लेकर इन्हें धोकर सुखा लें। 

अब एक बर्तन में नारियल तेल गर्म कर इसमें गुड़हल के फूल और पत्तियों को डालकर धीमी आंच पर पका लें। तेल का रंग गहरा होने के बाद इसे ठंडा कर कांच की बोतल में छानकर स्टोर कर लें। अब आप इससे सप्ताह में 2–3 बार हल्का गुनगुना करके स्कैल्प में मसाज  कर लें। फिर माइल्ड शैम्पू से बाल दो लें। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

PC: hindi.news18