Hanuman ansh 2: हनुमान अंश के सिक्वल में क्या अक्षय कुमार की होेगी एंट्री? अनुप्रिया नागर ने बता दी पूरी...

इंटरनेट डेस्क। हनुमान अंश हर किसी के मन और दिल पर राज कर रही है। फिल्म हर किसी को पसंद भी आ रही है। फिल्म की कमाई के बाद से इसके दूसरे पार्ट की भी चर्चा भी जोरों पर है। अब खबर  आम हो रही है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं, लेकिन फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर एक बयान ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है कि फिल्म के सीक्वल में खिलाड़ी कुमार नजर आने वाले हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीते कुछ समय से अक्षय कुमार के ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आने की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर चल रही इन अटकलों पर अब फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने खुद सामने आकर सफाई दी है। उनके एक बयान से साफ हो गया है कि इस बात में कहीं भी कोई सच्चाई नहीं है।

खबरों की माने तो हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अनुप्रिया नागर ने अक्षय कुमार को अपना फेवरेट एक्टर बताया था। इसके बाद जब उनसे पूछा कि अक्षय फिल्म के दूसरे पार्ट में भी नजर आने वाले हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि यह गलत है, ये सब तो वो महाराज जी बताएंगे, उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके बाद से ही चर्चा होने लगी थी कि शायद ‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार को लेकर बात पक्की हो चुकी है।

pc- asianetnews.com