Hanuman Ansh: ऐतिहासिक कमबैक करने वाली हनुमान अंश का आएगा सीक्वल, निर्देशक ने किय....

इंटरनेट डेस्क। फिल्म हनुमान अंश की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमबैक को लेकर हर कोई हनुमान अंश के बारे में बात कर रहा है। कमाई के मामले में नया कीर्तिमान रचने वाली निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की इस मूवी के सीक्वल पर भी अब मुहर लग गई है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो साफ हो गया है कि अभी नीम करोली बाबा की कहानी बाकी है और मेकर्स जल्द ही इसका दूसरा अध्याय लेकर आएंगे। फिल्म हनुमान अंश को बीते 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और तब से लेकर अब तक ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। 

शुरुआती दो सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रहने वाली हनुमान अंश ने चौथे वीकेंड के बाद से जोरदार वापसी की है और महज 2 करोड़ के बजट में बनने वाली इस मूवी ने रिलीज के 26 दिन के भीतर 54 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर इतिहास रचा है। पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बॉलीवुड हंगामा को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में ये साफ किया है कि वह अब हनुमान अंश के सीक्वल की तैयारी में लग गए हैं, जिसमें नीम करोली बाबा की जन्म स्थली फिरोजाबाद के पास अकबपुर गांव की कहानी को दर्शाया जाएगा।

pc- navbharat