Hanuman Chalisa: शनिवार के दिन करें आप भी इतनी बार हनुमान चालीसा का पाठ, जड़ से खत्म हो जाएगी ये समस्या
- byShiv
- 03 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने भी देखा होगा की कई लोग शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में बैठक हनुमान चालीसा का पाठ करते रहते है। ऐसा इसलिए की यह पाठ बेहद ताकतवर होता है। हनुमान चालीसा पढ़ने से बड़े से बड़ा संकट टल जाता है। इसमें विधि-विधान से और कुछ नियमों के साथ हनुमान चालीसा का लगातार पाठ करना होता है। तो आज जानते हैं इस बारे में।
कितनी बार पढ़े हनुमान चालीसा
आमतौर पर लोग मनोकामना पूर्ति के लिए संकल्प लेकर 100 या 108 बार हनुमान चालीसा पढ़ते हैं। लेकिन 300 बार हनुमान चालीसा पढ़ने का संकल्प भी लिया जाता है। शनिवार के दिन 300 बार हनुमान चालीसा पढ़ने से चमत्कार हो सकता है, एक दिन में या एक बैठक में मंगलवार या शनिवार को एक जगह बैठकर 300 बार हनुमान चालीसा पढ़ें तो उनका बड़े से बड़ा काम पूरा हो सकता है।
क्या फायदा होगा
आप भी अगर 300 बार पाठ करते हैं तो घर में नकारात्मक शक्तियों जैसे-भूत-प्रेत आदि का साया लगे, या किसी की बुरी नजर लगने का अंदेशा हो तो शनिवार को विधिपूर्वक 300 बार हनुमान चालीसा पढ़ें। ऐसा करने से नकारात्मक शक्ति बाहर हो जाएगी। यदि किसी कारण से घर में गृहकलेश बना रहता है, अशांति रहती है तो 300 बार हनुमान चालीसा पढ़ने का संकल्प लें, मंगलवार को सच्चे मन से यह संकल्प पूरा करें।
pc- parbhat khabar





