Harish Rana Passes Away: इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का निधन, आज हुआ अंतिम संस्कार
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का मंगलवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। राणा अगस्त 2013 से चंडीगढ़ में एक इमारत से गिरने के बाद से कोमा में थे। वो पिछले 13 सालों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। 31 वर्षीय हरीश राणा को 14 मार्च को गाजियाबाद स्थित उनके घर से दिल्ली के डॉ बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल के पेलिएटिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था।
इससे तीन दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को राणा के मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे किसी मरीज को मरने देना और सक्रिय रूप से जीवन समाप्त करने के बीच नैतिक और कानूनी अंतर पर बहस फिर से शुरू हो गई थी।
13 साल तक कोमा में रहने के बाद हरीश ने आखिरकार दुनिया को अलविदा कह दिया। आज सुबह उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। उनके जाने की खबर पिता अशोक राणा ने जैसे सोसाइटी के व्हाट्सऐप ग्रुप में जैसे ही दी लोगों की आंखें भर आईं। उन्होंने लिखा- सुबह 9 बजे पार्थिव शरीर (हरीश राणा जी) का अंतिम संस्कार ग्रीन पार्क, साउथ दिल्ली में किया जाएगा३ ॐ शांति ॐ३हरीश 2013 में हॉस्टल के चौथे फ्लोर से नीचे गिरने के बाद कोमा में चले गए थे और तब से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।
pc- oneindia





