Haryana Assembly Elections 2024: भाजपा ने जीत के साथ ही बना डाले ये रिकॉर्ड भी, कांग्रेस को भी हुआ ये फायदा

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में एग्जिट पोल ने कांग्रेस को बहुमत दिखाया, मतगणना हुई तो शुरू में कांग्रेस ही आगे थी, लेनिक जैसे ही समय बढ़ा सब धरा का धरा रह गया और भाजपा ने रेस में खुद को आगे कर जीत भी दर्ज कर ली। बता दें की हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी हैं मतदाताओं ने क्षेत्रीय दलों को पूरी तरह से नकार दिया है। पिछले साल 10 सीटें जीतने वाली जननायक जनता पार्टी को इस बार कोई सीट नहीं मिली। भाजपा ने कई रिकॉर्ड बनाए। उसे वर्ष 2014 की मोदी लहर से भी ज्यादा 39.94 प्रतिशत वोट के साथ 48 सीटें मिली हैं, जो अब तक का सर्वाधिक है।

कांग्रेस का भी सीट और वोट शेयर बढ़ा
जीत भाजपा की हुई हैं तो सीट और वोट प्रतिशत दोनों में बढ़ोतरी होनी तो तय थी, ऐसे में पार्टी राज्य की सबसे बड़ी और सबसे मजबूत पार्टी बनी। लेकिन कांग्रेस को साल 2019 के विधानसभा चुनाव में 31 सीट मिली थी और उसका मत प्रतिशत 28.08 था, लेकिन इस बार के चुनाव में कांग्रेस को छह सीटों की बढ़ोतरी के साथ 37 सीटें प्राप्त हुई हैं और कांग्रेस का मत प्रतिशत भी बढ़कर 39.09 हो गया है, जो भाजपा से मामूली ही कम है।

जजपा की जमानत जब्त
भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की सीटें 11 कम हैं। कई सीट ऐसी हैं, जहां भाजपा की जीत का अंतर काफी कम रहा है। क्षेत्रीय दलों में सबसे बुरी हालत जननायक जनता पार्टी की हुई है। उसके कर्ताधर्ता दुष्यंत चौटाला व उनके भाई दिग्विजय चौटाला भी चुनाव हार गए हैं। वहीं इंडियन नेशनल लोकदल को साल 2019 के चुनाव में एक सीट के साथ 2.44 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन इस बार दो सीटों पर इनेलो ने जीत हासिल की और उसके वोट प्रतिशत में मामूली बढ़ोतरी हुई है। आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत सिर्फ 1.72 पर सिमट गया है।

pc- swarajdigital.in, abp news,newsbytesapp.com