Haryana Assembly Elections 2024: भाजपा की हरियाणा में हैट्रिक, तीसरी बार बनाएगी सरकार, एग्जिट पोल के नजीते हुए फेल

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनावांे में सभी एग्जिट पोल फेल साबित हो गए है। सुबह तक कांग्रेस को यहां बढ़त थी और शुरूआती रूझानों में कांग्रेस को बहुमत भी मितला दिख रहा था, लेकिन एक साथ ही बाजी पलटी और भाजपा बहुमत में आ गई। अब हरियाणा के रुझानों में बीजेपी हैट्रिक लगाती दिख रही है।

हरियाणा के रुझानों में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। रुझानों में भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों की मानें तो बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाती दिख रही है।

इधर कांग्रेस को पूरा भरोसा था कि इस बार प्रदेश में सरकार बनेगी और एग्जिट पोल भी यही दिखा रहे थे। लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ से हरियाणा फिसल गया है। हरियाणा में आप और जेजेपी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। रुझानों में दोनों का खाता नहीं खुला है। 

pc- aaj tak