Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन योजनाओं से ओबीसी वर्ग के विकास के लिए निभाई अहम भूमिका

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में एक महीने के बाद विधानसभा चुनाव है और इस चुनाव में भाजपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की परीक्षा होनी है। जी हां ऐसा इसलिए की 6 महीने पहले नायब सिंह सैनी ने प्रदेश कमान संभाली हैं और ऐसे में छह महीने के बाद ही विधानसभा चुनाव भी आ गए है। अब सैनी पर पार्टी को जीत दिलाने और फिर से सरकार बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। हालांकि अपने छह महीनों के कार्यकाल में सीएम सैनी ने हर वर्ग के लिए काम करने की कोशिश की है। 

ओबीसी वर्ग के लिए किया काम
वैसें बता दें की इन कार्यों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओबीसी वर्ग का उत्थान का प्रयास भी किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वैसे तो खुद मूलत ओबीसी वर्ग से आते हैं। ऐसे में उन्होंने प्रदेश में हर तबके का खयाल तो रखा ही है। साथ ही में ओबीसी वर्ग के लिए सरकारी योजनाओं और विशेष उपलब्धियों भरे प्रयास किए हैं जिनकी प्रशंसा भी की गई है। हरियाणा में ओबीसी वर्ग के कल्याण और युवाओं को सरकारी नौकरियों में लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई घोषणाएं भी की है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में पहले नौकरियों में पिछले वर्गों के आरक्षण के अंदर क्रीमीलेयर की वार्षिक आय 6 लाख रुपए थी। प्रदेश सरकार की नौकरियों में क्रीमीलेयर की आय बढ़ाकर 8 लाख वार्षिक की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की की ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पदों में पिछले वर्गों का आरक्षण 15 प्रतिशत है। इसे केंद्र की तर्ज पर बढ़ाकर पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत किया जाएगा। 

ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओबीसी वर्ग के युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भी नियुक्ति के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है। सीएम सैनी ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा प्रदेश में ओबीसी समाज को हर स्तर पर लाभ पहुंचाने में भाजपा सरकार ने अपना दायित्व निभाया है। 

ओबीसी वर्ग को लाभ देने के किए प्रयास
जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने अपनी कई योजनाओं में भी ओबीसी वर्ग को लाभ देने का प्रयास किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुताबिक सरकार ओबीसी समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए 12 हजार से 20 हजार तक छात्रवृत्ति दे रही है। इसके साथ ही ओबीसी वर्ग के कौशल विकास पर भी पूरा फोकस किया गया है।

मुख्यमंत्री ने किया ये दावा
जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दावा करते हैं कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछले 10 साल में जितना लाभ ओबीसी वर्ग को दिया है। उतना पहले विपक्ष की सरकार ने भी कभी नहीं दिया। हरियाणा सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में ओबीसी वर्ग को पूरा मान सम्मान देते हुए हर वर्ग के उत्थान में अहम भूमिका निभाई है।

pc- abp news