Health Tips: गोंद कतीरा करले डाइट में शामिल, गर्मियों में शरीर में रहेगी ठंडक
- byShiv
- 27 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका हैं और इसके साथ ही लोग अब अपने शरीर को कैसे ठंडा रखें यह सोचते रहते है। इस समय शरीर में पानी की कमी, गर्मी से होने वाली कमजोरी और शारीरिक थकावट बढ़ जाती है। ऐसे में गोंद कतीरा को डाइट में शामिल करने से शरीर ठंडा रहता है। ऐसे में आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
शरीर को रखे ठंडा
गोंद कतीरा गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए जाना जाता है। शरीर की गर्मी को कम करता है। इसके अलावा गर्मी में यह शरीर को ज्यादा पसीना आने से भी रोकता है। इससे शरीर में ताजगी बनी रहती है।
हीट स्ट्रोक से बचाव
इसके सेवन से आप लू लगने से भी बच सकते हैं। इन दिनों घर से बाहर निकलते ही शरीर में गर्मी का असर दिखने लगता है, गोंद कतीरा खाने से शरीर ठंडा रहता है और पेट की गर्मी भी दूर होती है।
pc- ndtv.in
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran]