Health Tips: भूलकर भी नवजात बच्चे को नहीं चटाए शहद, हो सकती है ये गंभीर परेशानी

इंटरनेट डेस्क। शहद हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। हालांकि, नवजात बच्चे को जन्म के बाद शहद चटाना बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। इस कारण आपको भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए। शहद में एक बैक्टीरिया के स्पोर मिलते हैं, जिसे क्लोस्ट्रीडियम बोट्यूलिनम कहते हैं।

 timesnowhindi

इस बैक्टीरिया के कारण बच्चे को एक गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसका नाम बोट्यूलिज्म कहते हैं। आम तौर पर  बच्चों में इंफैंटाइल बोट्यूलिज्म हो जाता है। साल भर से छोटे बच्चों के गट में इन स्पोर्स से बचाव करने के लिए गुड बैक्टीरिया नहीं मिलते है।

 healthshots

इस कारण जन्म के समय बच्चे को शहद चटाने से वह बहुत अधिक बीमार पड़ सकता है। इसी कारण एक साल से छोटे बच्चे को भूलकर भी शहद नहीं चटना चाहिए। बच्चे में बोट्यूलिज्म बीमारी के  लक्षण 6 घंटे से लेकर 30 दिन के अंदर नजर आने लगते हैं।