Lifestyle
Health Tips: सर्दियों में करें आप भी आंवले का सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे
- byShiv
- 01 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। आंवला भले ही आकार में छोटा हो, लेकिन इसके फायदे किसी महंगे सुपरफूड से कम नहीं हैं। अगर आप भी इस सर्दी के मौसम में आंवले का सेवन करते हैं तो फिर ये आपके लिए बड़े ही काम का है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है। तो आज जानते हैं इसके खाने के फायदे।
डाइजेशन के लिए
अगर आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज की परेशानी रहती है, तो आंवला काफी राहत दे सकता है। ये पेट को ठंडक देता है और बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है।
सूजन और दर्द में
आंवले में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो शरीर को कमजोर बनाते हैं।
pc- bharatsamachartv.in






