Health Tips: काली मिर्च का करेंगे सेवन तो कम हो सकता हैं आपका बढ़ता वजन
- byShiv
- 07 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। किचन में मौजूद मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते है। कुछ मसालों को छोड़ देते हैं तो अधिकतर मसाले स्वास्थ्य के लिए कई लाभ देते है। इनमें से ही एक हैं काली मिर्च, जो लगभग हर किचन में आसानी से मिल जाती है। इसका इस्तेमाल कई व्यंजनों में अलग-अलग तरीकों से किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी-सी काली मिर्च आपके मोटापे लटकती तोंद का भी कम कर सकती है।
वजन घटा सकती हैं
वजन घटाने की कोशिश में लगे हैं तो आज से ही काली मिर्च और घी का इस्तेमाल शुरू कर दें, काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन नामक तत्व शरीर में जमा चर्बी को कम करने में मदद करता है। घी के साथ उपयोग करने पर आपको शक्ति मिलती है।
डाइजेशन होगा मजबूत
काली मिर्च और घी मिलाकर खाने से पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। अगर आप कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो इन लोगों को इस्तेमाल फायदेमंद होगा।
pc- justdial.com






