Lifestyle
Health Tips: मखाना का सेवन करने से मिलेंगे आपको भी गजब के फायदे, आज से ही कर दें शुरूआत
- byShiv
- 21 Sep, 2024
इंटरनेट डेस्क। आपने मखाना तो खूब खाया होगा और इसको घी में लतकर खाते हैं तो इसका मजा भी दोगुना हो जाता है। वैसे बता दें की मखानों की तासीर ठंडी होती है, लेकिन इसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। मखाना पचाने में बेहद होता है। साथ ही ये कार्बाेहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं तो आज जानते हैं इसकों खाने के फायदे।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
आप अगर मखाने का सेवन करते हैं तो हाई ब्लड प्रेशर में मखाना काफी गुणकारी होता है, क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है।
वजन कम करने में
इसके साथ ही मखाना वजन कम करने में भी आपकी मदद करता है। इसमें मौजूद एथेनॉल शरीर में फैट सेल्स को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
pc- firstcry.com






