Health Tips: आप भी करेंगे पपीता का सेवन तो मिलेंगे ये बड़े फायदे, आज से ही कर दें शुरू

इंटरनेट डेस्क। सेहतमंद रहने के लिए फलों का सेवन हर कोई फायदेमंद बताता है। फलों को खाने से हमारे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। कुछ फल ऐसे हैं जो सालों साल मिलते हैं। उन्हीं में से एक है पपीता। पपीते को न सिर्फ इसके स्वाद के लिए बल्कि इसके पौष्टिक गुणों के कारण भी लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। 

वजन कम करने में 
पपीता सुपरफूड माना जाता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इस कारण ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं। इसके सेवन से वेट भी कम किया जा सकता है।

त्वचा के लिए
पपीता त्वचा के लिए भी फायदेमंद हैं, दरअसल पपीता में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।

pc-amar ujala