Health Tips: गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से मिलेंगे गजब के फायदे, आज से ही कर दें शुरू
- byShiv sharma
- 25 Apr, 2024
इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में हर कोई कुछ ना कुछ ठंडी चीज खाना पीना पसंद करता है। ऐसे में आपको भी ऐसी ही ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए। इनमें से ही एक हैं सत्तू, जिसका सेवन हर कोई करता है। अगर आप नहीं करते हैं तो फिर आपको बता रहे हैं आज इसके फायदे, जिनको जानने के बाद आप इसका सेवन शुरू कर देंगे।
शरीर को ठंडा रखता है
गर्मियों में चने का सत्तू बेहद फायेदमंद होता है। यह शरीर को दिनभर हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। साथ ही पेट को ठंडा भी रखता है। साथ ही गर्म लू से भी आपका बचाव करता है।
कब्ज से दिलाए राहत
सत्तू के सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होने के चलते यह आपकी कब्ज की समस्यां को खत्म कर देता है। अगर आपको गैस और एसिडिटी की तकलीफ है तो भी इसका शरबत पीना काफी फायदेमंद है।
pc- jagran