Health Tips: सुबह शाम दोनों समय चाय और बिस्किट का सेवन हो सकता हैं आपके लिए खतरनाक
- byShiv
- 14 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपने कई लोगों को देखा होगा की वो सुबह शाम में चाय के साथ में बिस्किट का सेवन करते है। यानी के ये कह सकते हैं की चाय- बिस्किट का नाश्ता करते है। इतना ही नहीं कई लोग यूंही चाय के साथ इसे खाना पसंद करते हैं। खासकर सर्दियों में जब चाय ज्यादा पी जाती है, तो इसके साथ बिस्किट भी जमकर खाए जाते हैं। लेकिन ये आपके लिए घातक भी साबित हो सकती है। जानते हैं कैसे।
ब्लड शुगर लेवल बढ़ता हैं
रिफाइंड शुगर से भरपूर बिस्किट जब मीठी चाय के साथ शरीर में जाता है, तो ये तेजी से शुगर स्पाइक का कारण बनता है। इसलिए चाय-बिस्किट खाने से सख्ती से परहेज करना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर
रिफाइंड शुगर के साथ मैदे से बने बिस्किट में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो सकती है। इसके साथ ही दोनों चीजों के मीठा होने और सेवन करने से आपको मोटापा भी बढ़ सकता है।
pc- abp news
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran].