Health Tips: चाय के साथ में इन चीजों का सेवन बिगाड़ सकता हैं आपके पेट की सेहत
- byShiv
- 07 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। सुबह शाम में लोगों को चाय पीने का बड़ा चाव होता है। चाय बनते ही हमारे हाथ अक्सर बिस्किट, नमकीन या किसी भी स्नैक के डिब्बे की तरफ बढ़ जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद-स्वाद में चाय के साथ खाई गई कुछ चीजें आपके पेट के लिए सही नहीं होती हैं। जी हां, जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन बना लेते हैं, जो फायदे की जगह सेहत का कबाड़ा कर देते हैं।
ठंडा पानी
गर्म चाय के तुरंत बाद या साथ में ठंडा पानी पीना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। ऐसा करने से शरीर के तापमान में अचानक बदलाव आता है, जिससे आपका गला खराब हो सकता है और दांतों में झनझनाहट हो सकती है। इसके अलावा, गर्म और ठंडे का यह कॉम्बिनेशन आपके पाचन तंत्र को भी बुरी तरह बिगड़ सकता है।
मसालेदार पकौड़े खाना
ज्यादा मसालों वाला खाना चाय के साथ खाने से पेट में एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। चाय में कैफीन होता है, जो तेज मसालों के साथ मिलकर आपके पेट का बैलेंस बिगाड़ देता है।
हल्दी वाली चीजें
अगर आप चाय पी रहे हैं, तो इसके साथ ऐसा कुछ भी न खाएं जिसमें बहुत ज्यादा कच्ची हल्दी या हल्दी का पाउडर हो। चाय और हल्दी के तत्व जब पेट में एक साथ मिलते हैं, तो गैस, अपच और कब्ज की समस्या पैदा कर सकते हैं।
pc- news18






