Health Tips: इन चीजों का सेवन करने से होती हैं ब्लोटिंग की समस्या, ध्यान रखें इन बातों का
- byShiv
- 14 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज की बदलती लाइफस्टायल से कई लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई तरह की बीमारियां लोगों को परेशान कर रही है। इन सबमें सबसे ज्यादा पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या से परेशानी होती है। कई बार खाना खाने के बाद पेट भारी महसूस होने लगता है या गैस और असहजता की परेशानी होने लगती है। आए जानते हैं किन चीजों को खाने से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है?
ये फूड्स हो सकते हैं ज़िम्मेदार
राजमाः राजमा में रेफिनोज़ और बहुत सारे फर्मेंटेबल कार्बाेहाडट्रेड्स होते हैं। ये छोटी आंत में अच्छी तरह से नहीं पचता है जिससे आंतों में गैस और पेट फूलने की समस्या होती है जिससे ब्लोटिंग हो सकती हैं।
छोलेः छोले सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन इनमें फर्मेंटेबले कार्ब्स और फाइबर हाई होता है। तो ऐसे में अगर आप ज़्यादा पोर्शन में छोले खाते हैं खासकर डिनर में तो गैस और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है।
प्याजः प्याज ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकती है। दरअसल, प्याज में फ्रक्टन्स नामक एक खास तरह का कार्बाेहाइड्रेट होता है, जो कई लोगों में पेट फूलने और गैस की समस्या को बढ़ा सकता है।
pc- news18 hindi






