Lifestyle
Health Tips: ज्यादा खीेरे का सेवन भी हो सकता हैं आपके लिए नुकसानदायक, हो सकती हैं ये समस्याएं
- byShiv sharma
- 24 Apr, 2024

इंटरनेट डेस्क। आप भी खीरा खाते होंगे और इसके फायदे भी जानते होंगे। लेकिन क्या आपको यह पता हैं की ज्यादा खीरे का सेवन भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर नहीं तो फिर जान ले और यह भी ध्यान रखें की आपको कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। नहीं तो यह नुकसान भी दे सकता हैं।
कब्ज की परेशानी
अगर आप जरूरत से ज्यादा खीरा खा रहे हैं तो आपको ये पचेगा नहीं। आप रात में भी इसका सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज के शिकार भी बन सकते हैं। ऐसे में सोने से ठीक पहले आपको खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए।
साइनस की समस्या
इसके अलावा आप खीरा खाते हैं तो इससे आपको साइनस की समस्या भी हो सकती है। ये तासीर में ठंडा होता है, ऐसे में अगर आपको भी बदलते मौसम में खांसी-जुकाम या गले में खराश और कफ की परेशानी रहती है, तो इसके ज्यादा सेवन से बचे।
pc- tv9