Health Tips: डायबिटीज के पेशेंट नहीं करें भूलकर भी इन फलों का सेवन, हो सकते हैं बीमार

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में दुनियाभर में कई लोग खान पान और बदलती लाइफस्टायल के कारण डायबिटीज के शिकार हो रहे है। इस डायबिटीज के वैसे तो कई कारण हो सकते है। लेकिन अगर आप डायबिटीज में कुछ फलों का सेवन करते हैं और ध्यान नहीं रखते हैं कि किस तरह के फल खाने हैं तो आप बीमारी को बढ़ा सकते है। एसे में बता रहे हैं आपको कौन से फल नहीं खाने चाहिए। 

केले
बता दें की आपको डायबिटीज के दौरान केले का सेवन नहीं करना है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे खाना हानिकारक हो सकता है। केले में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिसकी वजह से शुगर बढ़ सकती है।

आम
इसके साथ ही आपको आम भी नहीं खाने चाहिए। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए  हानिकारक हो सकता है। हाई शुगर होने की वजह से इसे खाना डायबिटीज पीड़ित लोगों के लिए परेशानी बन सकता हैं और ब्लड शुगर लेवल बढ सकता है।

pc- healthshots.com