Health Tips: मूली के पराठों के साथ में नहीं करें भूलकर भी चाय का सेवन, हो जाएंगे बीमार

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में आपको खाने पीने को खूब मिलता है। ऐसे में पराठे भी इस सीजन में खूब खाए जाते है, जिनमें कई तरह के पराठें शामिल है। वैसे लोगों को मूली के पराठे भी अच्छे लगते है। कई लोग पराठों के साथ में चाय का सेवन भी करते है। अगर आप भी उनमे से हैं तो फिर आप गलती कर रहे है। आपको मूली के पराठों के साथ में चाय नहीं पीनी चाहिए। 

मूली और चाय के सेवन से सेहत पर असर

मूली के पराठों के साथ चाय पीने से पेट में गैस बनने और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

मूली की ठंडी तासीर और चाय के गर्म प्रभाव से डाइजेस्टवि सस्टिम पर असर पड़ता है। गैस, एसिडिटी, और अपच हो सकती है।

मूली के पराठे और चाय के एक साथ सेवन से आंतों में सूजन आ सकती है। इससे जलन की समस्या बढ़ सकती है।

pc- india tv hindi