Health Tips: आपको भी नहीं रहता कुछ याद, भूलने लगे हैं अभी से...आज से ही शुरू करें ये काम

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई लोगों को पढ़ी हुई बातें याद नहीं रहती, कही कोई सामान रख दिया तो उसे भूल जाते है। ऐसे में जल्दी भूलने की परेशानी खासकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को ज्यादा होती है। लेकिन कुछ अच्छी आदतें अपनाकर याददाश्त और ध्यान लगाने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।

इन चीजों का करें सेवन
दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खान-पान बहुत जरूरी है, बादाम और अखरोट जैसे मेवे खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके अलावा पालक, मेथी, मौसमी फल, दालें और साबुत अनाज भी अपनी डाइट में शामिल करें।

याद रखने के लिए अपनाएं ये तरीका
अगर आप पढ़ी हुई बातें जल्दी भूल जाते हैं, तो पढ़ने का तरीका बदलकर देखें। किसी विषय को पढ़ने के बाद किताब बंद करें और याद करने की कोशिश करें कि आपने क्या पढ़ा। फिर किताब खोलकर अपना जवाब चेक करें। 

पूरी नींद ले
याददाश्त अच्छी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है, वयस्कों को हर रात करीब 7 से 9 घंटे सोना चाहिए। नींद के दौरान दिमाग दिनभर सीखी गई बातों को याद रखने में मदद करता है। इसलिए रोजाना समय पर सोने और सुबह समय पर उठने की आदत डालें।

pc- healthshots.com