Health Tips: बारिश में खाने पीने का शोक कही बना न दे आपको बीमार, रखें इन बातों का ध्यान
- byShiv
- 09 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में मानसूनी बारिश का दौर जारी हैं, लगभग 3 महीने तक चलने वाला यह मौसम बड़ा खूबसूरत होता है। लेकिन इस मौसम में आपको खाने पीने का पूरा ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो यह मौसम आपको बीमार भी बना सकता है। वातावरण में बढ़ी हुई नमी हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को पनपने की जगह भी देती है। डॉक्टर्स का मानना है कि इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं, फूड प्वाइजनिंग, टायफाइड और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो जाती हैं। तो जानते हैं क्या करना चाहिए।
कच्ची सलाद नहीं खाएं
सलाद सेहत के लिए हेल्दी माना जाता है, लेकिन बारिश के मौसम में कच्ची सब्जियां सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। बारिश के मौसम में हमेशा स्टीम, पका और उबला हुआ खाने की सलाह दी जाती है। उन फलों को खाएं जिन्हें छीला जा सके। बाहर मिलने वाले कटे हुए फल खाने से बचे।
स्ट्रीट फूड
चाट की गरमा गरम प्लेट भले ही खाने में स्वादिष्ट लगे, लेकिन इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला पानी ज्यादातर मामलों में शुद्ध नहीं होता। इसमें भी सबसे खराब स्थिति हरी चटनी की होती है क्योंकि उन्हें कच्चा पीसा जाता है और ठंडा ही परोसा जाता है, ये आपको बीमार कर सकते है।
pc- zee news





