Health Tips: 15 दिन तक लगातार खाएंगे इलायची तो मिलेगा आपको ये गजब का फायदा

इंटरनेट डेस्क। इलायची ऐसी चीज हैं जिसका उपयोग खाने की कई चीजों में किया जाता हैं फिर चाहे मिठाई हो या फिर सब्जी। लेकिन क्या आपको यह पता हैं की इसके खाने के क्या फायदे है। अगर आप 15 दिनों तक लगातर इलायची का सेवन करें तो आपको इसका क्या फायदा होगा। 
इलायची खाने के फायदे

गट हेल्थ में फायदे- रोजाना दो हरी इलायची चबाने से गट हेल्थ बेहतर होता है। इसमें मौजूद तेल पेट में डाइजेस्टिव एंज़ाइम के प्रोडक्शन को स्टिम्यूलेट करते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है जिससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। 

खराब सांसों से छुटकारा- इलायची, में मौजूद एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज़ बैक्टीरिया को रोकती है और बदबूदार सांसों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। 
शरीर में देती है ऊर्जा- दोपहर का खाना खाने के बाद अगर आपको भी नींद आने लगती है तो इलायची का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यह पाचन को एक्टिव करती है जिससे खाना जल्दी पचता है और शरीर में ऊर्जा बरकरार रहती है।

pc- sj