Health Tips: सर्दियों में खजूर खाने मिलते हैं गजब के फायदे, जान ले आप भी अभी

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में गर्म चीजों का सेवन फायदेमंद बताया गया है। इनमें से ही एक हैं खजूर, यह न सिर्फ़ मीठा और स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह एनर्जी, आयरन, फ़ाइबर और कई ज़रूरी मिनरल्स से भरपूर होता है।  तो आज जानते हैं इसके सेवन से क्या फायदे होते है। 

गर्म तासीर का हैं
खजूर में प्राकृतिक रूप से मौजूद शुगर, आयरन और उच्च कैलोरी इसे गर्म तासीर देती है, यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। सर्दियों में खजूर खाने का फायदा इसीलिए होता है क्योंकि इसकी गर्म तासीर शरीर को अंदर से गर्माहट देती है।

खून की कमी पूरी करता हैं
खजूर में आयरन की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है, रोज़ाना खजूर खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

पाचन तंत्र 
खजूर में फ़ाइबर बहुत ज़्यादा होता है, यह पाचन क्रिया को आसान बनाता है और पुरानी कब्ज की समस्या को दूर करने में बहुत प्रभावी है।

pc- aaj tak