Health Tips: लहसुन को घी में भूनकर खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, जान लेंगे तो आज से ही कर देंगे...

इंटरेनट डेस्क। लहसुन एक ऐसी चीज हैं जो आपके खाने का स्वाद बदल देता है यानी के आपके खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। लेकिन क्या आपको पता यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी एक जबरदस्त चीज है। इसके सवेन से आपको कई फायदे होते है। अगर आप लहसुन को घी में भूनके खाते हैं तो इसका फायदा ज्यादा होता है।

लहसुन को घी में भूनकर खाने के फायदे

लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है, जो घी के साथ भूनने पर और भी प्रभावी हो जाता है। यह शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम से बचते है।

अगर आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या है, तो भुना हुआ लहसुन रामबाण है। घी पेट की नली को चिकना करता है, जबकि लहसुन पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है।

लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे घी के साथ लेने से जोड़ों के दर्द और गठिया में आराम मिलता है। यह शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। 

घी और लहसुन का मिश्रण शारीरिक कमजोरी को दूर करने और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है। यह हार्माेनल संतुलन को बेहतर बनाता है।

pc- india tv hindi