Lifestyle
Health Tips: अनार का सेवन आपके लिए हैं बड़ा ही फायदेमंद, मिलते हैं ये गजब के फायदे
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिए बड़ा ही फायदेमंद बताया गया है। यह सेहत का खजाना भी है। खास बात है कि अगर आप हफ्ते में सिर्फ 3 बार भी अनार खाते हैं, तो यह आपके शरीर में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं अनार खाने के जबरदस्त फायदे।
हार्ट के लिए
अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ये धमनियों में जमा होने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इससे आपको हार्ट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
पाचन तंत्र के लिए
अनार फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। फाइबर पाचन क्रिया को सुचारू बनाने में मदद करता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है और पेट को हेल्दी बनाए रखता है।
pc- news18 hindi






