Health Tips: ज्यादा जिम करना भी हो सकता हैं आपके लिए नुकसान दायक, हो सकती हैं ये परेशानी
- byShiv
- 19 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में हर कोई जिम जाना पसंद करता हैं और फिट रहना चाहता है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं कि आप जिम में जो ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं ये आपको कुछ गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकती है। ये बीमारियां न सिर्फ आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं, बल्कि लंबे समय तक आपकी फिटनेस पर भी बुरा असर डाल सकती हैं।
मांसपेशियों में खिंचाव
जिम में वजन उठाते समय या स्ट्रेचिंग करते समय कई बार आपकी मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। यह तब होता है जब आपकी मांसपेशियां जरूरत से ज्यादा दबाव में आ जाती हैं। इससे दर्द, सूजन और मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है।
हृदय संबंधी समस्याएं
जिम में बहुत ज्यादा कार्डियो एक्सरसाइज करने से हृदय पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आपको पहले से हृदय से जुड़ी कोई समस्या है, तो जिम में एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
pc- sweat.com






