Health Tips: अनानास कैसे हैं आपके शरीर के लिए फायदेमंद, जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की पाइनएप्पल जिसे अनानास भी कहा जाता है इसका  जूस पीना हर किसी को पसंद है। वैसे इसे काटकर खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद है। ये खाने में खट्टा-मीठा लगता है। लेकिन इसके फायदे कमाल के हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये फायदेमंद है। ये शुगर लेवल को बहुत तेजी से नहीं बढ़ाता। ऐसे में चलिए जानते हैं अनानस खाने के फायदे।

इम्यूनिटी के लिए 
अनानास विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, जिससे सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। 

पाचन क्रिया में सुधार
अनानास में ब्रोमलेन नाम का एक खास एंजाइम पाया जाता है। ब्रोमलेन प्रोटीन को आसानी से तोड़ने में मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है। जिन्हें पेट में भारीपन, गैस या कब्ज की शिकायत रहती है, उनके लिए ये बेहद फायदेमंद साबित होता है।

pc- amar ujala