Health Tips: मेथी का सेवन हमारे लिए कैसे हैं फायदेमंद, 1 चम्मच का सेवन भी बन जाएगा वरदान
- byShiv
- 12 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। मेथी हमारे हर किसी के घर के किचन में मिल जाएगी, इसका उपयोग कई सब्जियों के बनाने में किया जाता हैं और इसकी खुद की सब्जी भी बनती है। वैसे मेथी डायबिटीज के मरीज के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसममें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे घुलनशील फाइबर ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
घटता हैं वेट भी
महीने तक मेथी पानी पीने और मेथी के बीज चबाकर खाने से वजन घटाने में आसानी होती है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और वजन घटान में मदद मिलती है। मेथी फाइबर से भरपूर होती है।
हड्डियों को मजबूत बनाती हैं
मेथी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। मेथी में जिंक, सोडियम, फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। मेथी में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी पाया जाता है जिससे बोन हेल्थ मजबूत होती है।
pc- ndtv india






